पीलीभीत

अंकुर वर्मा और राजेश गंगवार बने युवाओं के प्रेरणा स्रोत ,रक्तदान के लिए युवाओं को कर रहे प्रेरित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पीलीभीत: एक और एक दो नहीं होते एक और एक ग्यारह होते हैं इस कहावत को चरितार्थ किया है अंकुर वर्मा और राजेश गंगवार ने जिन्होंने कोविड-19 के इस विषम परिस्थितियों वाले समय में न केवल जरूरतमंदों की मदद की बल्कि बीमार और असहाय लोगों को घरों पर जाकर दवा और बना हुआ भोजन का पैकेट और मिनरल वाटर की बोतल के साथ-साथ अपनी तरफ से कुछ आर्थिक सहायता भी करने का बीड़ा उठाया राजेश् और अंकुर गरीब निर्धन व्यक्तियों के घरों में जब जाते हैं तो उस घर के लोग यह समझते हैं कि ईश्वर ने किसी फरिश्ते को हमारी मदद के लिए भेजा उन घरों में जाकर राजेश और अंकुर खाने की सामग्री का पैकेट जिसमें दाल चावल तेल नमक आटा देकर और फिर उन्हें आश्वस्त किया जाता है कि अगर आपको जब यह सामग्री खत्म हो जाए तो फोन करके आप हमें तुरंत सूचित करें हम यह समस्त सामग्री आपको पहुंचा देंगे आपके घर तक इन बातों से इन विषम परिस्थितियों में जो निर्धन असहाय व्यक्ति हैं जहां उनके अपने परिजन पड़ोसी भी उनसे मुंह फेर चुके हैं उनकी निर्धनता के कारण उनके लिए राजेश और अंकुर किसी फरिश्ते से कम नहीं जिला चिकित्सालय पीलीभीत कैंटीन में समस्त भोज्य सामग्री का पैकेट बनाया जाता है और भोजन घर पर हाइजीन का ध्यान रखते हुए बनाकर उसके पैकेट बनाए जाते हैं यह पैकेट वर्तमान में 22 कोरोना मरीज जो जिला अस्पताल के एल 2 वार्ड में मैं भर्ती है उन को नियमित रूप से खाने के पैकेट स्वच्छ मिनरल वाटर की बोतल साथ ही उनके आए हुए परिजनों को भी खाने की व्यवस्था राजेश और अंकुर कर रहे हैं इस समस्त अति मानवीय कार्य के लिए राजेश अंकुर। अपने स्रोतों के द्वारा धन संग्रह कर खाद्य सामग्री का भंडार कर लेते हैं और फिर उनको समय-समय पर जरूरतमंदों को निरंतर विगत एक एक माह से वितरित कर रहे हैं राजेश और अंकुर पिछले वर्ष भी जब लॉकडाउन लगा था इस महामारी करोना के कारण तभी उन्होंने असहाय और जरूरतमंदों को खाना खिलाया था इनकी स्मार्ट भी पहल का ना केवल जनपद पीलीभीत बल्कि अन्य जनपदों के लोग भी ह्रदय से सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button