उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश यादव का सरकार से सवाल, कोविड-19 पर नियंत्रण पाने का झूठा ढिंढोरा क्यों पीटा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोरोना प्रबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला और सरकार से सवाल किया कि उसने कोविड-19 पर नियंत्रण पाने का झूठा ढिंढोरा क्यों पीटा, पूर्व मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट किया, उप्र में कोरोना से जो हाहाकार मचा है उसके लिए भाजपा सरकार को जवाब देना होगा कि उसने कोरोना पर नियंत्रण पाने का झूठा ढिंढोरा क्यों पीटा। उन्होंने आगे लिखा, टीका, टेस्ट, डॉक्टर, बेड, एंबुलेंस की कमी, टेस्ट रिपोर्ट में देरी व दवाई की कालाबाजारी पर भाजपा सरकार चुप क्यों है। स्टार प्रचारक कहां हैं। एक अन्य ट्वीट में अखिलेश यादव ने लिखा है, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर रोक लगवाना दरअसल चुनाव हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है। सपा ममता बनर्जी जी के धरने में सांकेतिक रूप से साथ है। यादव ने आगे कहा, आशा है श्मशान-कब्रिस्तान के धार्मिक बंटवारे के बयान देने वालों पर भी निष्पक्ष चुनाव आयोग कोई प्रतिबंध लगाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button