उत्तर प्रदेशलखनऊ
अखिलेश यादव ने आशीष येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी के महासचिव सीताराम येचुरी के बड़े पुत्र आशीष येचुरी (35वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। अखिलेश यादव ने कहा कि आशीष का इलाज गुड़गाँव के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। इनके आकस्मिक निधन से शाोक संतप्त परिवार की अपूरणीय क्षति हुई है। इस शोक की घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ है।




