अध्यापकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
कमलापुर /सीतापुर। आरबीएसबी इंटर कॉलेज कमलापुर सीतापुर मैं बेसिक शिक्षा विभाग कसमंडा की तरफ से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका समृद्ध हस्त पुस्तिका प्रिंट रिच सामग्री एवं गणित पीठ पर आधारित अध्यापकों व शिक्षा मित्र को प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में 40 – 40 शिक्षकों के दो समूह एक साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने शिविर का उदघाटन किया। प्रशिक्षण में एआरपी हिमांशु शुक्ला, मनोज कनौजिया व नीलम वर्मा, केआरपी विनय मेहरोत्रा एवं कौशलेंद्र सिंह द्वारा क्रियान्वयन समदर्शीका संबंधित रिच प्रिंट सामग्री के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। सहज पुस्तिका गणित किट के उपयोग के बारे में मनोज कनौजिया ने विधिवत जानकारी दी। नीलम वर्मा ने रिच प्रिंट सामग्री के बारे में कैसे विद्यालय में सुसज्जित करना है बताया। इस अवसर पर सहयोगी के रुप में राघवेंद्र सिंह तथा बीआरसी पर लेखाकार रंजीत कुमार सिंह,आशीष कुमार ,सुनीत मौर्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहयोग किया।




