मथुरा

अयोध्या की तर्ज पर होगा मथुरा का विकास : डॉ. मुरलीधर सिंह शास्त्री, मुख्यमंत्री मीडिया सेंटर उपनिदेशक ने साधु संतों की सेवा कर किया ट्रस्ट का शुभारंभ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा। अयोध्या मथुरा चित्रकूट कासी प्रयागराज धर्माथ सेवा ट्रस्ट के द्वारा राधाकुंड परिक्रमा मार्ग स्थित कुसुम सरोवर पर साधु संतों की सेवा कर ट्रस्ट का शुभारंभ किया गया उपनिदेशक मुख्यमंत्री मीडिया सेंटर व अयोध्या धाम डॉक्टर मुरलीधर सिंह शास्त्री ने अपनी टीम के साथ सैकड़ों साधु संतों को भोजन प्रसादी कराया। मुरलीधर सिंह शास्त्री ने बताया कि हम सेवा के काम में निरंतर जुटे रहेंगे।

ब्रज की सेवा भगवान की सेवा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ब्रज विकास के अलावा अन्य तीर्थ स्थलों के विकास के लिए कार्य कर रही है। अयोध्या की तर्ज पर मथुरा का विकास होगा। डॉ. मुरली धर सिंह शास्त्री ने कहा कि राधारानी की कृपा से मेरा मथुरा काशी व अयोध्या से गहरा लगाव है। अयोध्या में 49 हजार करोड रुपए की योजनाएं से विकास कार्य संचालित है। कृष्णा भगवान व राम भगवान के जन्म स्थल कहां है।

सब जानते हैं अब न्यायिक प्रक्रिया का सब को सम्मान करना है। ब्रज मथुरा वृंदावन गोवर्धन के विकास के लिए बजट में 35 हजार करोड रूपए की योजनाएं योगी सरकार ने दी है। न्यास के सचिव पंडित अन्तः कृष्ण दास महाराज ने उपनिदेशक का स्वागत करते हुए कहा साधु संत सेवा सबसे बड़ी सेवा है। ब्रज के कण-कण में राधा रानी का वास है। इस दौरान पंडित उत्तम शर्मा, आचार्य राधा बल्लभ पुरोहित, धर्मराज शास्त्री,पप्पू सिंह, देवीराम पटेल, रामवीर सिंह , हरी सिंह, सुभाष  सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button