बॉलीवुड गपसपमनोरंजन

अरिजीत सिंह की मां की बिगड़ी तबीयत, दिल बेचारा फेम स्वास्तिका मुखर्जी ने की ए-ब्लड डोनेट करने की अपील

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बॉलिवुड के सबसे बड़े और फेमस सिंगर अरिजीत सिंह से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है है। खबरों की माने तो सिंगर की मां हॉस्पिटल में एडमिट है और उनकी मां की तबीयत काफी बिगड़ गई हैं। अब उन्हें ब्लड डोनर की जरूरत है जो उन्हें ए-ब्लड देकर उनकी जान बचा सके। ये खबर अरिजीत सिंह ने नहीं बल्कि दिल बेचारा फेम एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है, साथ ही ब्लड डोनेट की अपील भी की। एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि अरिजीत की मां को ब्लड डोनर की जरूरत है। स्वास्तिका ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है, श्सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है और उन्हें ए- ब्लड की जरूरत है। इस पोस्ट के साथ ही स्वास्तिका ने ये भी जानकारी दी कि अरिजीत की मां कोलकाता के एएमआरआईजे, ढाकुरिया अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्तिका मुखर्जी के पोस्ट के अनुसार, सिंगर की मां को मेल ब्लड डोनर ही चाहिए। ट्विटर पर ही नहीं स्वास्तिका मुखर्जी ने अपने इंस्घ्टाग्राम अकाउंट पर भी अरिजीत सिंह की मां को लेकर जानकारी पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि फिलहाल सिंगर की मां की तबीयत को लेकर और ज्यादा जानकारी नहीं है। इस बारे में जैसे ही कोई जानकारी मिलती है, इस खबर को अपडेट किया जाएगा। अरिजीत की मां को क्या हुआ है इस बारें अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

स्वास्तिका मुखर्जी का ये पोस्ट अब वायरल हो चुका है। लोग उनकी पोस्ट को शेयर कर सिंगर की मदद करने की अपील कर रहे हैं। वहीं कई लोग नंबर शेयर कर मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। वही, अरिजीत सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्लेबैक सिंगिंग से पहले वो रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके है। आपको बता दें कि अरिजीत ने अपने करियर में एक नहीं बल्कि कई सुपरहिट गाने दिए हैं। वो अपनी शानदार आवाज और गानों के चलते करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सिंगर के रोमांटिक सॉन्ग को फैंस खूब पसंद करते है, साथ ही सैड गानों के लिए अरिजीत दुनियाभर में मशहूर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button