आजमगढ़
अवैध 25 पुडिया हेरोईन के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
जीयनपुर आजमगढ । आज दिनांक 11/11/2021 को निरीक्षक दिनेश कुमार यादव के कुशल नेतृत्व मे उ.नि. श्याम सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र में मौजुद थे कि सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त विंध्याचल उर्फ चैला पुत्र साचू निवासी नौशहरा थाना जीयनपुर आजमगढ को समता नगर संजय टाकिज के पास से समय 06.30 AM बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के पास से 25 पुडिया हेरोइन बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध मे थानास्थानीय पर मु0अ0सं0-336/2021 धारा- 8/21 एन.डी.एस.एक्ट. थाना जीयनपुर आजमगढ़ पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।




