Site icon Yug Jagran

असाध्य रोगों का नाश करता है महामृत्युन्जय मंत्र: कालेन्द्रानंद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में कोरोना महामारी से मुक्ति हेतु संजीवीनी महामृत्युंजय महायज्ञ के अवसर पर स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज ने कहा कि महामृत्युंजयमंत्र सभी असाध्य रोगों का समूल नाश करता है। स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज ने कहाकि संजीवनी महामृत्युजंय मंत्र सृष्टि के निर्माण से संहार तक एवं जीवन से मृत्यु एवं से जीवन तक काएक महाचक्रात्मक महामंत्र है, जिसमें ब्रहमाण्ड की समस्त सात्विक ऊर्जा समाहित है। इस मंत्र की ध्वनि से एवं यज्ञ से सभी असाध्य रोगों का शमन होता है।

महाराज ने कहा कि महामृत्युन्जय मंत्र के नियमित उच्चारण से सकारात्मक ऊर्जा का सृजन होती है, जिसका प्रभाव इतनी तीव्र होता है, कोई भी विषाणु या महामारी महामृत्युन्जय मंत्र प्रभावित क्षेत्र में प्रभावित नहीं रहता है। इस अवसर पर अरूण स्वामी, नीरज मिश्रा, रविन्द्र चैधरी, योगेश तिवारी, मनोज चैहान आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version