
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
हथगाम/फतेहपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम के अधीक्षक डॉ अमित चैरसिया के संयोजन में अस्पताल में आयोजित निगरानी समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक में सभी सदस्यों के कार्यों की तारीफ की और आगे भी सक्रिय रहने को कहा।राज्यमंत्री ने अधिशासी अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और अस्पताल की व्यवस्था में सहयोग करने को कहा।उन्होंने कुछ महिला कार्यकत्रियों को दवा किट अपने कर कमलों से प्रदान दिया। अस्पताल परिसर में आशा बहू,संगिनी,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं महामारी के खिलाफ घर घर जाकर लक्षण युक्त रोगियों की पहचान कर उन्हें दवा किट वितरित करने वाले निगरानी समिति के सदस्यों को प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने संबोधित करते हुए उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि उनकी विधानसभा में एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया,यह उनके लिए सबसे सुखद बात है और यह सब संभव हुआ है आप सब की मेहनत से।वे आप सबका आभार प्रकट करने आए हैं।उन्होंने कहा कि वैक्सीन से डरने की कोई जरूरत नहीं है। यही वह टीका है जिससे हम आईसीयू एवं चिता में जाने से बच सकते हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री,मंत्रियों से लेकर तमाम वरिष्ठ नागरिक टीका लगवा चुके हैं इसलिए इससे न तो घबराने की जरूरत है और न ही किसी के बहकावे में आने की जरूरत है।
राज्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि गांव में गंदगी देखकर उन्हें बहुत तकलीफ होती है इसलिए वे जहां भी जाते हैं सबसे पहले लोगों से यही अनुरोध करते हैं कि गांव को जितना हो सके साफ सुथरा रखें।गंदगी के कारण भी इस महामारी से बचना मुश्किल हो रहा है।उन्होंने समिति के सदस्यों से अनुरोध किया कि गांव गांव जाकर लोगों को समझाएं कि इस टीके की कीमत पांच हजार है लेकिन निशुल्क दिया जा रहा है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर हमारे गांव गंदे रहेंगे और साफ सफाई नहीं होगी तो हम बीमारी से मुक्त नहीं हो सकते। साफ सफाई बहुत ही आवश्यक है।नगरों में ही नहीं बल्कि गांवों में भी लोग को रोना गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं जो बहुत ही खुशी की बात है।
इसके पहले स्वास्थ शिक्षा अधिकारी सतीश चंद्रा ने निगरानी समिति की एक्टिविटीज को विस्तार से बताया और फील्ड में किए जा रहे हैं कामों के बारे में राज्यमंत्री को जानकारी दी।उन्होंने बताया कि प्रभावी नियंत्रण,समन्वित एवं समावेशी प्रयास किए जा रहे हैं।स्वास्थ शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में ही लक्षण के अनुसार दवा दे देनी चाहिए ताकि मर्ज घातक न हो सके।अधिशासी अधिकारी मोहिनी केसरवानी ने कहा कि महामारी से लड़ने के लिए अभी भी बहुत सक्रियता की जरूरत है।उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य लोगों को जागरूक करें।जल्द ही कैंप लगाकर नगर पंचायत में वैक्सीनेशन का कार्य कराया जाएगा।
निगरानी समिति समारोह में संतोष नेता,प्रभारी आदित्य कुमार सिंह,नामित सभासद भाजपा विचारक अनिल शुक्ला,महेश कुमार साहू मुन्ना,मनोज सिंह लालू,विनीत तिवारी,सभासद अंजनी किशोर बाजपेई,दीपक साहू,निजी सहायक विकास सिंह,टैक्स मुहर्रिर मोहम्मद ख़ुशनूर के अलावा डॉ शैलेंद्र विश्वकर्मा,डॉक्टर रमेश चंद्रा,डॉ राव वीरेंद्र सिंह,बीसीपीएम धर्मेंद्र पटेल,बीपीएम राजन गुप्ता,चीफ फार्मासिस्ट सूर्यभान पाल,मनीष मिश्रा,फार्मासिस्ट विनोद कुमार,एक्सरे टेक्नीशियन अविनाश नायक अर्चना साहू,संतोष कुमार,अरविंद कुमार,अनुरूप यादव सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। आभार स्वास्थ अधीक्षक डॉ अमित चैरसिया तथा संचालन शिवशरण बंधु ने किया।




