आईटीसी व नगर निगम के सहयोग से पार्षद आरिफ अंसारी ने प्राथमिक विविद्यालय की दुर्दशा सुधारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित प्राथमिक विविद्यालय खानआलमपुरा की जर्जर हालत को देखते हुए वहां पर पार्षद आरिफ अंसारी के प्रयासों से साफ-सुथरी टॉयलेट, पानी पीने के लिए टंकियां, हाथ धोने के लिए वास वेशन के साथ-साथ सुंदर-सुंदर पेड़ भी लगाए गए और गमले रखे। वहीं डस्टबिन का भी इंतेजाम किया गया और बोरिंग भी कराई गई। नाला छुपाया गया और स्कूल की बिल्डिंग को पेंट कराकर बच्चों के लिए अच्छे-अच्छे स्लोगन, कोरोना जैसी महामारी से बचाव के स्लोगन तथा चित्र बनाए गए। जिससे कि बच्चे साफ-सुथरे रहकर पढ़ाई कर सकें उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास जितने भी प्राथमिक विद्यालय हैं वह उनकी साफ सफाई करवा कर सुविधा उपलब्ध कराएं जिससे कि गरीब बच्चे पढ़ लिखकर देश का भविष्य बन सके। विशेष तौर पर इसमें आईटीसी वह नगर निगम का सहयोग रहा तथा साफ सफाई करने में मुख्य रूप से फरमान मलिक, जीशान अंसारी, साजिद आदि लोग मौजूद रहे।




