गोंडा

आगामी 15 अगस्त तक 80 प्रतिशत टीकाकरण कार्य पूर्ण कर लिया जाय – आयुक्त

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । आयुक्त देवीपाटन मंडल एस0वी0एस0 रंगाराव ने आज कलेक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में कोविड-19 टीकाकरण के माइक्रो प्लान क्रियान्वयन की स्थिति, वैक्सीन की उपलब्धता, कोरोना के तीसरी लहर से बचाव हेतु तैयार की गई कार्य योजना, कंटेंटमेंट जोन व हाट-स्पाट एरिया के प्रबंधन की स्थिति, आक्सीजन प्लांट की स्थापना की स्थिति, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण, प्रवासी श्रमिकों को जॉब कार्ड एवं मनरेगा कार्ड दिए जाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, विभिन्न पेंशन लाभार्थियों के डाटा अपडेशन एवं उनके खाते में पेंशन भेजे जाने की स्थिति, कम्युनिटी किचन संचालन की स्थिति तथा बाढ़ आपदा प्रबंधन- 2021 से संबंधित तैयारियों की गहन समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने आयुक्त को की गई तैयारियों व प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।आयुक्त ने बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर अधिक से अधिक टीकाकरण कराया जाए तथा आगामी 15 अगस्त तक 80% टीकाकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर की बचाव में तैयार की गई कार्य योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कोरोना सेंपलिंग, ट्रैकिंग व टेस्टिंग की संख्या में हुई अभिवृद्धि तथा ग्राम व मोहल्लों में निगरानी समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में भी पूछताछ की। बैठक में बताया गया कि जनपद में 1336 निगरानी समितियां जिसमें से 122 नगरीय तथा 1244 ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं।  जिनके पास 1472 पल्स ऑक्सीमीटर व 1472  इन्फ्रारेड थर्मामीटर उपलब्ध है।  बैठक में  संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button