उत्तर प्रदेशलखनऊ

आजम खान को हुआ कोरोना, सीतापुर जेल में निरुद्ध

आजम समेत 13 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर के सांसद और समाजवादी पार्टी नेता आजम खान कोरोना पॉजिटिव हैं। पिछले एक साल से ज्यादा समय से सीतापुर जेल में बन्द आजम खान का जेल प्रशासन ने दो दिन पहले कोविड टेस्ट कराया था। कोविड टेस्ट रिपोर्ट में आजम खान सहित जेल में 13 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सपा सांसद आजम खान की विधायक पत्नी तजीन फातिमा को जमानत मिल गई थी लेकिन, आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम जेल में है। आजम के ऊपर 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है, जबकि अब्दुल्ला के ऊपर 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं। 26 फरवरी को आजम उनकी पत्नी और बेटा जेल भेजे गए थे। 26 फरवरी 2020 को आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम ने रामपुर की अदालत में आत्मसमर्पण किया था। तीनों के ऊपर दस्तावेजों में हेराफेरी करके फर्जी पैन कार्ड और पासपोर्ट बनवाने का साल 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था। एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद तीनों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया और जमानत मांगी लेकिन, अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। 27 फरवरी को तीनों को रामपुर जेल से सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया। दिसंबर में उनकी पत्नी और रामपुर सदर से सपा विधायक तजीन फातिमा को जमानत मिल गयी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button