फतेहपुर

आबकारी निरीक्षक लक्ष्मी शंकर बाजपेयी व बकेवर एस एस आई कैलाश नाथ ने भारी मात्रा में पकड़ी अवैध शराब

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। आबकारी टीम व बकेवर पुलिस के संयुक्त कार्यवाही पर अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में अवैध शराब  बरामद करते हुए लगभग 12 से 14 लोगों के विरुद्ध की  कार्यवाही थाना बकेवर एस एस आई कैलाश नाथ सिंह  व आबकारी विभाग ने किया संयुक्त कार्यवाही में थाना क्षेत्र के ग्राम बेंता मजरे कंजरन डेरा में पुलिस आबकारी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 25 क्विंटल लहन नष्ट करने के साथ-साथ 215 लीटर अवैध शराब भी बरामद करते हुए कई लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया । थाना बकेवर एस एस आई ने बताया आज आबकारी के साथ बेंता मजरे कंजरन डेरा पर अवैध शराब कारोबारियों के यहां छापामार कार्रवाई की गई दौरान 25 कुंटल लहन नष्ट करने के साथ-साथ 215 लीटर अवैध शराब बरामद की गई तथा कई लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान आबकारी निरीक्षक लक्ष्मी शंकर बाजपेई, थाना बकेवर एस एस आई  सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button