आराधना स्वयं सहायता समूह व आंगनबाड़ी के संयुक्त तत्वाधान में वितरित हुआ पोषाहार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
परसपुर /गोण्डा। नगर क्षेत्र स्थित मॉडल प्रॉयमरी स्कूल परसपुर प्रथम में स्वंम सहायता समूह व आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा महिलाओं व बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव सिंह के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह व आंगनबाड़ी कार्यकत्री के संयुक्त तत्वावधान में परसपुर नगर के वार्ड नम्बर चौदह तथा पन्द्रह की गर्भवती, धात्री महिलाओं तथा किशोर किशोरियों व कुपोषित बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया। इस बावत आंगनबाड़ी कार्यकत्री विजयलक्ष्मी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस पोषाहार वितरण योजना के तहत आराधना स्वंम सहायता समूह की अध्यक्ष पूजा पाण्डेय के साथ मिलकर वार्ड नम्बर चौदह व पन्द्रह के छः माह से तीन वर्ष तक के 25,तीन से छः वर्ष के बच्चों के 14 बच्चों को तथा 09 गर्भवती व 09 धात्री महिलाओं को,व 03 किशोरी समेत 02 कुपोषित बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया। जिसमें देशी घी, सोयाबीन तेल,चने की दाल व सूखा दूध की एक किट तैयार कर वितरण किया गया। उक्त पोषाहार किट वितरण के अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह,वार्ड सभासद जब्बार खान,जगदीश सोनी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा व शहनवाज फारूकी समेत स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पूजा पाण्डेय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री विजयलक्ष्मी व सहायिका दीपू रानी मौजूद रही।




