उत्तर प्रदेशपीलीभीत

उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा ने सपा समर्थित उम्मीदवार को दिया समर्थन

बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को रोकने की किसान मोर्चा ने की घेरा बंदी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गजरौला : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण का प्रचार प्रसार थम गया। वही उम्मीदवार अपनी जीत दर्ज कराने के लिए रणनीति तैयार करने लगे। जहां एक तरफ बीजेपी ने बागी उम्मीदवारों को पार्टी से निष्कासित कर अपनी छवि को जनता के बीच बेहतर बनाने के लिए कार्रवाई की वही उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा ने बीजेपी उम्मीदवार को हराने के लिए कमर कस ली है।
रविवार को कामरेड फार्म हाउस महुआ पर उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला संयोजक कामरेड बाज सिंह के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला पंचायत वार्ड संख्या 13 में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार शान्ति स्वरूप सोनकर को जीत से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश किसान सभा व किसान मोर्चा संगठन के शीर्ष निर्देशानुसार सपा समर्थित उम्मीदवार अजय कुमार को जिताने के लिए कमर कस ली है। श्री कामरेड ने कहा की जीते हुए उम्मीदवार को समर्थन देकर बीजेपी उम्मीदवार को रोका जाएगा । जिला संयोजक ने सैकड़ों किसान मजदूर और कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button