उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र व्यापारी व्यापार मंडल ने की संपूर्ण लॉकडाउन की मांग

कोरोना से हार में हम विश्व में नं0 एक: अरूण मिश्रा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुये सम्पूर्ण लाकडाउन ही लोगों को बचाने का एकमात्र उपाय बचा है। चार लाख संक्र्रमित केसों के साथ भारत दुनियां मे नंबर एक की पोजीशन पर आ चुका है। सरकार को इस बारे में अब गंभीरता से सोचना चाहिये। उत्तर प्रदेश व्यापाराी व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण मिश्रा ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार से अपील की है कि वे अपने लोगों को बचाने के लिये अब संपूर्ण लाकडाउन लगाने के बारे में गंभीरतापूर्वक विचार करें। उन्होनें बताया कि देश में चार लाख संक्रमितों के साथ हम विश्व में नंबर एक हो चुके है। अब सरकार पहले की तरह एक महीने का लाकडाउन लगाये। हम कोरोना से जंग जीत नही पा रहे है बल्कि हार में अव्वल हो गये है। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जमाल काजिम बब्बू और प्रदेश महिला मंडल की अध्यक्ष प्रभारानी और महामंत्री आशा द्विवेदी के अनुसार अब तो चुनाव भी खत्म हो चुके है अब सरकार को कोई बड़ा फैसला ले लेना चाहिये। साप्ताहिक लाकडाउन के स्थान पर संपूर्ण लाकडाउन लगाने पर विचार करना चाहिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button