बहराइच

एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का डीएम ने किया निरीक्षण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बहराइच । जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थापित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों का जायज़ा लिया। श्री कुमार ने निरीक्षण के दौरान सेन्टर द्वारा कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने, नियंत्रण, बचाव तथा संक्रमित व्यक्तियों के उपचार के लिए किये जा रहे कार्यों का पटलवार जायज़ा लेते हुए निर्देश दिया कि सेन्टर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकाकारी डाॅ. योगिता जैन, डी.डी.एच.ई.आई.ओ. बृजेश कुमार सिंह, यूनीसेफ के प्रतिनिधि संदीप सक्सेना व तहरीम सिद्दीकी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button