विदेशसमाचार

एक बार फिर से मध्य अफ्रीकी देश चाड के राष्ट्रपति चुने गए इरदिस डेबी इन्टो

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नजामिना : इरदिस डेबी इन्टो मध्य अफ्रीकी देश चाड के राष्ट्रपति फिर चुन लिये गये हैं। इन्टो 1990 से देश पर शासन कर रहे हैं। ग्यारह अप्रैल को हुए राष्ट्रपति चुनाव के प्राथमिक नतीजों के अनुसार श्री इन्टो ने चुनाव जीत लिया है। ए1विहदा अखबार के अनुसार डेबी को 79.32 प्रतिशत वोट मिले जबकि पाहिमी पडाके अल्बर्ट को 10.32 फीसदी मत मिले। पहली महिला उम्मीदवार लीडी बीससेम्डा को मात्र 3.16 प्रतिशत वोट मिले। देश के सुप्रीम कोर्ट को हालांकि अभी इन नतीजों को मंजूरी देनी है। चुनाव में 64.81 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। अड़सठ वर्षीय डेबी ने 1990 में एक सैन्य विद्रोह में सत्ता अपने हाथ में ले ली थी। उन्होंने यह छठा चुनाव जीता है। डेबी अफ्रीका के सबसे ज्यादा समय तक राष्ट्र प्रमुख रहने वाले शख्स बन गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button