बिहार

एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश ने की 8 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पटना : बिहार में एक बार फिर से राज्य सरकार ने हालात की समीक्षा के बाद लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। इसके तहत राज्य में अब 8 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। हालांकि, इस दौरान व्यापारिक गतिविधियों को कुछ छूट भी दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ट्वीट के जरिये इस बात की जानकारी दी। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, ‘ कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परंतु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा री है। सभी लोग मास्क पहनें और ,सामाजिक दूरी बनाए रखें।’

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button