खेल

एटलेटिको मैड्रिड ने जीता ला लिगा टाइटल, वल्लादोलिड को 2-1 से दी मात

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

एटलेटिको मैड्रिड ने अपना 11वां ला लिगा टाइटल जीता है। सात साल बाद टीम ने ये खिताब जीता है। इससे पहले साल 2014 में ये खिताब जीता था। एटलेटिको मैड्रिड ने वल्लादोलिड को  2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच में सुआरेज ने निर्णायक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।

वल्लादोलिड को ऑस्कर ने18वें मिनट में बढ़त दिला दी थी। एटलेटिको के लिए एंजेल कोरीया ने 57वें मिनट और सुआरेज ने 67वें मिनट में गोल किए। बार्सिलोना ने एंटोनी ग्रीजमन के गोल के इवार को 1-0 से हराकर जीत के साथ सत्र का समापन किया। गत चैंपियन रियल मैड्रिड ने विलरियल को 2-1 से पराजित किया। रियल (84) दूसरे व बार्सिलोना (79) तीसरे स्थान पर रही।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button