बाजारसमाचार

एनएसई ने क्लाउड-आधारित शोध सुविधा डेटा रूम की शुरुआत की

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली  : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने सोमवार को कहा कि उसने भारतीय पूंजी बाजार के बारे में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए क्लाउड-आधारित अनुसंधान सुविधा-एनएसई डेटा रूम (एनडीआर) शुरू की है। शोधकर्ताओं को एनडीआर के जरिए ऐतिहासिक आदेशों और कारोबारी रुझानों तक पहुंच मिलेगी। एनएसई ने एक बयान में कहा कि इस सुविधा से एनएसई के पास उपलब्ध डेटा का उपयोग किया जा सकेगा और साथ ही इससे व्यापक अवसरों के रास्ते भी खुलेंगे। एनडीआर एक क्लाउड-आधारित डेटा भंडार प्रणाली है, जो बुनियादी विश्लेषणात्मक उपकरण और सॉफ्टवेयर से लैस है और जिसका इस्तेमाल देश के किसी भी हिस्से से किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button