सहारनपुर

एसएसपी को किया कोरोना वारियर अवार्ड से सम्मानित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया रेजिस्टर्ड (नीति आयोग भारत सरकार ) में उत्तर प्रदेश के चेयरमैन गौरव गाबा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चनप्पा को कोरोना वारियर अवार्ड से सम्मानित किया। कोरोना जैसी महामारी में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को लेकर उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। इस बारे में जानकारी देते हुए गौरव गाबा ने बताया कि हमारी संस्था ऐसे पुलिस ऑफिसरो का सम्मान करती है, जो देशहित के लिए लोगों की बिना किसी स्वार्थ के सेवा करते हैं और अपने कार्यकुशलता के बल पर अपने देश को तरक्की की ओर ले जाते हैं। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर नितेश तनेजा, संयम सेठी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button