करण वाही को कुंभ मेले के नागा बाबाओं पर पोस्ट करना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर मिले डेथ थ्रेट्स

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
एक्टर करण वाही वैसे तो अपने काम और लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते है। लेकिन इस बार वो किसी और वजह से खबरों में है। करण वाही को अपनी क्यूटनेस और चॉकलेट बॉय वाली इमेज के लिए जाना जाता है और लोग उन्हें बहुत पसंद भी करते है। खासकर लड़कियों के बीच उनकी फैन फोल्लोविंग काफी ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन कभी एक्टर को लोगो से इतनी हैट्रेड नहीं मिली होगी जितनी इस बार उनके एक पोस्ट की वजह से मिल रही है। दरअसल, हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले पर एक पोस्ट शेयर करने के बाद करण वाही को नफरत भरे मैसेज और जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस बात की जानकारी खुद करण ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। आपको बता दे, करण ने मजाकिया अंदाज में लिखा थारू श्क्या नागा बाबाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम का कल्चर नहीं है? जैसे गंगा से पानी लेकर घर जाकर नहा लें।’ करण वाही ने बताया कि उन्हें कोविड-19 महामारी के बीच कुंभ मेले में नागा साधुओं के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद गाली भरे मैसेज और जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने यूजर्स से मिले मेसेजे के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने उन पर श्हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। तो ज्यादातर लोगो का कहना है कि वो तब कुछ क्यों नहीं बोले जब तबलीगी जमात वाला किस्सा हुआ था। लोगो का कहना है की एक्टर एक प्रोपेगेंडा चला रहे है जिसे उन्हें बंद कर देना चाहिए। नागा बाबाओं और कुंभ मेले पर उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आई। लेकिन करण ने भी अपने हेटर्स को करारा जवाब दिया है। करण वाही ने हिन्दू मुस्लिम करने वालो के हर मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर कर सबको जबरदस्त जवाब दिया है।



