कांग्रेसी सेवा सत्याग्रह के माध्यम से कोरोना उपचार किट मरीजों तक पहुंचाएं: डॉ.संजीव शर्मा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी कोरोना होम आइसोलेशन उपचार किट को सेवा सत्याग्रह अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों तक पहुंचायेंगे। श्री शर्मा आज गुरूद्वारा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकार में उक्त जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी उपचार किटों को वितरण हेतु सभी 11 ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने की।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में सरकारी अव्यवस्थाओं एवं भ्रष्टाचार के चलते देश व प्रदेश की जनता को जिन हालातों से गुजरना पड़ा वह सबने देखा ।पहली लहर में जहाँ प्रवासी मजदूरों ने पैदल चलते-चलते सड़कों पर जान दे दी, वहीं दूसरी लहर में दवाइयों, ऑक्सीजन आदि की कमी और कालाबाजारी ने हजारों लोगों की जान ले ली । डॉ संजीव ने इन सभी परिस्थितियों के लिए भाजपा सरकारों को दोषी ठहराते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस ने अपनी सेवा की संस्कृति को कायम रखते हुए, सेवा सत्याग्रह चलाया, जिसके माध्यम से दवाइयां, ऑक्सीजन मरीजों तक व लोगों तक अन्य राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया गया। डॉक्टर संजीव ने बताया कि इससे पहले कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क करने वाले सभी जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दवाइयां आदि पहुंचा कर उनकी मदद की। जनपद प्रभारी एवं प्रदेश सचिव गौरव भाटी ने सभी जनपद पदाधिकारियों एवं उपस्थित ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है, कि हम पार्टी द्वारा प्रदत इन चिकित्सा किटों को उन कोरोना मरीजों को पहुंचाएं जिन्हें उनके घरों में आइसोलेट किया गया है, जिससे वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू सहित पूरे हाईकमान का धन्यवाद करते कहा कि सेवा ही कांग्रेस की संस्कृति है। चौधरी मुजफ्फर ने दोनों प्रभारियों को विश्वास दिलाया कि हम, हमारे ब्लॉक अध्यक्षों और उनकी टीम के सदस्यों के साथ जरूरतमंदों के घर-घर जाकर, हर ब्लॉक में इन चिकित्सा किटों को वितरित करेंगे।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष अरविंद पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान, जिला महासचिवगण मनीष त्यागी, दुष्यंत राणा, इंदौर सिंह व अब्दुल कादिर त्यागी, सचिवगण राकेश मोगा, फाजिल हुसैन, प्रीतम सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्षद सरदार चरणजीत सिंह निक्कू, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अर्चित जैन, गौरव वर्मा, ब्लॉक अध्यक्षगण चैधरी हाशिम, अजय त्यागी, संजय पंवार, रणबीर सिंह, गुलफाम मलिक, चौधरी गालिब, अंकुर सैनी, शिव कुमार राणा, ओमपाल सिंह डाकोवाली, देवेंद्र राणा, राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल बर्मन, अब्दुल जब्बार, श्रीमती मधु सहगल, अमित कांबोज, सरदार हनी सिंह, चौधरी ब्रह्म सिंह उर्फ पप्पू आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।




