लखनऊ

कानपुर मेट्रो के ट्रायल पर अखिलेश का कटाक्ष, कहा- शुक्र है कि हरी झंडी का रंग नहीं बदला

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई। इस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंस कसते हुए ट्वीट किया है। अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा कि कानपुर मेट्रो स्थानीय निवासियों के लिए सपा की एक ऐसी सौगात है जो परिवहन का एक नया इतिहास लिखेगी। कानपुर को फिर से समृद्ध बनाने के लिए इसका योगदान क्रांतिकारी साबित होगा। अखिलेश ने कहा कि शुक्र बस इतना है कि इसका झूठा श्रेय लेने वालों ने हरी झंडी का रंग नहीं बदला। बता दें कि दिसंबर अंत तक यात्रियों को सवारी कराने की शुरुआत से पहले बुधवार से कानपुर मेट्रो ट्रायल रन के लिए दौड़ी। सीएम योगी बटन दबाकर पहले कारिडोर में मेट्रो को ट्रायल रन के लिए रवाना किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बावजूद तय समय से पहले आईआईटी से मोतीझील तक पहले फेज में कानपुर मेट्रो की शुरुआत हो रही है। कानपुर को मेट्रो की सौगात बहुत पहले ही मिल जानी चाहिए थी, लेकिन अपनी नकारात्मक और भ्रष्ट रवैया के कारण पिछली सरकारों के चलते ऐसा नहीं हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button