मुद्दा

कारसेवकों पर फायरिंग को शिवपाल यादव ने बताया सही, बोले, संविधान की रक्षा के लिए चलवाई गोली

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने कारसेवकों पर गोली चलाने को जायज बताया है। उन्होंने कहाकि उस समय संविधान की रक्षा के लिए गोली चलाई गई थी। तब कोर्ट ने यथास्थिति को बनाए रखने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि जिसने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया, उसपर कार्रवाई होनी चाहिए थी।
उन्होंने कहा कि भगवान राम-कृष्ण ने उनकी आस्था है और वे भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रम के बाद अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। शिवपाल यादव ने कहा कि उस समय कोर्ट के आदेश का पालन किया गया था और संविधान की रक्षा के लिए मुलायम सिंह ने गोलियां चलवाईं थीं।
कोर्ट का आदेश था कि यथास्थिति को बनाए रखा जाए, लेकिन कारसेवकों ने कोर्ट का आदेश नहीं माना और मस्जिद का ढांचा तोड़ा था। तब पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की थी, लेकिन उस समय के हालात अलग थे। प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई थी, कारसेवकों को रोकना चाहिए था और उन पर कार्रवाई होनी चाहिए थी। प्रशासन ने कारसेवकों पर कार्रवाई नहीं की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button