फतेहपुर

काशी प्रांत के संगठन में मनोनीत हुए अखंड प्रताप सिंह

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के किसानों एवम कृषि छात्रों को संगठित करने ले उद्देश्य से बनाये गए उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संघ के  अध्यक्ष भाष्कर दुबे ने फतेहपुर जनपद  निवासी एवम कृषि छात्र अखण्ड प्रताप सिंह को काशी प्रान्त के प्रांत संगठन मनोनीत किया है। उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संघ प्रदेश के किसानों एवम कृषि छात्रों को सँगठित करने एवम इनकी समस्याओं को दूर करके इनको एकजुट करने के लिए बनाया गया था। अखण्ड प्रताप सिंह मूलतः दतौली गांव निवासी एक किसान परिवार से है ,उच्च शिक्षा के लिए प्रयागराज में अध्ययन रत है , लेकिन किसान घर से जुड़े होने के कारण हमेशा से किसान हितों के प्रति मुखर रहे है और समय समय काफी संघर्ष भी किया है ,कृषि छात्रों की समस्याओं को दर्जनों बार उचित मंच पर उठवा कर उनका निराकरन करवाया है ,अखण्ड प्रताप सिंह के इसी जज्बे को देखते  हुए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इन्हें प्रान्त संगठन मंत्री मनोनीत किया है जिससे अब अधिक मेहनत से कृषि छात्रों एवम किसानों की समस्याओं के लिए काम कर सके , और लोगो की समस्याओं को दूर कर सके।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button