कासगंज

कासगंज में कोरोना का प्रकोप, पांच मरीजों की हुई मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कासगंज : कासगंज में गुरुवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं शामिल है। इससे जिले में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 78 पहुंच गया है। लगातार बढ़ते मामलों से लोग चिंतित हैं। वहीं शहरी और कस्बाई इलाकों में जहां संक्रमण ने पैर पसारे हुए है। ग्रामीण इलाका भी चपेट में आ रहा है।
सहावर का याकूतगंज और सिढ़पुरा का फतेहपुर गांव कोरोना हॉटस्पॉट बना हुआ है। गुरुवार को जिले में 54 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक अधिकारी की पत्नी सहित 8 किशोर भी शामिल हैं। इससे अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3419 तक जा पहुंची है।
कोरोना से जिले में हालत लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। 17 दिन से लगातार मौतें हो रहीं हैं। सिढ़पुरा निवासी शक्ति (40) पत्नी राहुल के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनको जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया। उनकी बुधवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। गंगेश्वर कॉलोनी निवासी राकेश चंद्र (41) को कोरोना की पुष्टि होने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
गंजडुंडवारा निवासी रजनी गुप्ता पत्नी गंजडुंडवारा महाविद्यालय प्रबंधक विजितेंद्र गुप्ता पिछले कई दिनों से बीमार चल रहीं थी। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद गंभीर हालत में उनको आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां बुधवार रात को उनकी मौत हो गई। सहावर के गंजडुंडवारा रोड निवासी साऊद आरिफ (35) पुत्र चांद मियां पिछले 10 दिन से बीमार चल रहे थे। कोरोना के लक्षण के चलते उनकी जांच कराई गई।
जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनको अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया वहां रात के समय उनकी मौत हो गई। गली खेरिया निवासी सुनीता अग्रवाल पत्नी प्रेरित अग्रवाल के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद परिजन उनको इलाज के लिए आगरा के अस्पताल ले गए। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इन मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। जिला अस्पताल पर गुरुवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अभी भी अस्पतालों पर कई मरीज गंभीर हालत में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button