खेलसमाचार

केकेआर के कप्तान मोर्गन ने कहा- टीम अब पीछे मुड़कर नहीं देखेगी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स पर पांच विकेट से जीत का क्रेडिट गेंदबाजों को देते हुए सोमवार को यहां कहा कि उनकी टीम अब पीछे मुड़कर नहीं देखेगी। वहीं उन्होंने भारत में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 महामारी के कहर को लेकर भी अपनी बात रखी।

पंजाब किंग्स की टीम नयी पिच से तालमेल नहीं बिठा पाई और नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी। केकेआर ने मैन ऑफ द मैच मोर्गन के नॉटआउट 47 और राहुल त्रिपाठी के 41 रन की मदद से 20 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। केकेआर की यह छह मैचों में दूसरी जीत है।  मोर्गन ने मैच के बाद कहा, ‘यह जीत आसानी से नहीं मिली। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और नियंत्रित गेंदबाजी करके पंजाब को कम स्कोर पर रोका। हम कड़ी मेहनत जारी रखेंगे और मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे।’

युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी से लगातार चार ओवर कराने के बारे में मोर्गन ने कहा, ‘मावी के आंकड़े गेल के सामने अच्छे थे, इसलिए मैनें उनसे चार ओवर करवाए। मैं वैसे कभी किसी गेंदबाज से लगातार तीन ओवर भी नहीं करवाता हूं।’  मोर्गन ने कहा कि उनकी टीम भारत में कोविड-19 की स्थिति से अवगत है और इस महामारी से निपटने में अपना योगदान देना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘बाहर जो कुछ हो रहा है, उसमें हम अपना योगदान देने की कोशिश कर रहे हैं। केकेआर की ओर से मैं सबके लिए कामना करता हूं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button