उत्तर प्रदेशलखनऊ
केजीएमयू के दंत संकाय के डीन का कोविड संक्रमण से निधन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। केजीएमयू के दंत संकाय के डीन डॉ अनिल चंद्रा का शनिवा को कोविड संक्रमण से निधन हो गया। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर कई दिनों बाद आंकड़े कुछ राहत देते नजर आए। बात मरीजों की संख्या की जाए य मौतों की। ठीक होने वालों की संख्या भी सुधार हो रहा है। ठीक होने वालो की संख्या संक्रमितों से ज्यादा है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। शायद इसी आधार पर डॉक्टरों का कहना है कि अभी तीन हफ्ते लखनऊ के लिए अहम हैं। कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले ही नहीं मरने वालों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। लगातार मौतें कम हो रही हैं। हालांकि 14 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। मरीजो केजीएमयू, लोहिया, पीजीआई, एरा समेत दूसरे अस्पतालों में इलाज चल रहा था।




