Site icon Yug Jagran

केरल के कॉलेज में जूनियर को रैगिंग के दौरान शौचालय में बेहोश होने तक पीटा, आरोपी 6 छात्र गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कन्नूर : केरल में कन्नूर जिले के समीप एक कला और विज्ञान कॉलेज में 6 छात्रों को एक जूनियर छात्र की रैगिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कन्नूर के समीप कन्हिरोड में नाहेर कला एवं विज्ञान कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र अनशद की 5 नवंबर को उसके सीनियर छात्रों ने कथित तौर पर रैंगिंग की। अनशद ने बताया कि आरोपी छात्र सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए उसे कॉलेज के शौचालय में ले गए और तब तक उसे मारा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। कुछ घंटों बाद उसे कथित तौर पर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, अनशद ने आरोप लगाया कि उसे छात्राओं से बात करने की वजह से प्रताड़ित किया गया। साथ ही वरिष्ठ छात्र इसलिए भी उससे नाराज थे क्योंकि उसने पैसे की उनकी मांग मानने से इनकार कर दिया था। कॉलेज प्राधिकारियों ने बताया कि रैंगिंग की घटना में शामिल छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version