कैरियरयुवा-जगत

केरल टीईटी मई परीक्षा के लिए जल्द करें आवेदन, आखिरी दिन कल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

केरल परीक्षा भवन ने राज्य टीईटी मई 2021 परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल 6 मई को समाप्त हो जाएगी। केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा ( केरल टीईटी ) देना चाह रहे अभ्यर्थी केरल परीक्षा भवन की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  फीस भुगतान की लास्ट डेट 7 मई 2021 है। इस परीक्षा के लिए आवेदन 28 अप्रैल से शुरू हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता

लोअर प्राइमरी क्लास के लिए – कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास।

अपर प्राइमरी क्लास के लिए – बीए/ बीएससी/ बीकॉम की डिग्री।

हाई स्कूल (9वीं 10वीं) के लिए – कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ बीए/ बीएससी/ बीकॉम की डिग्री।  एवं बीएड।

हाईस्कूल (11वीं 12वीं ) – किसी भी विषय के शिक्षण में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री (यूनिवर्सिटी/एनसीईटी/बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन/केरल सरकार से मान्यता प्राप्त) ।

आवेदन फीस

जनरल व ओबीसी – 500 रुपये

एससी, एसटी – 250 रुपये

फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button