कोटेदार व प्रधान ने मिलकर उडवाई जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
रानीगंज प्रतापगढ़ – क्षेत्र के लच्छीपुर के कोटेदार अशोक कुमार व ग्राम प्रधान राम प्रकाश गुप्ता के द्वारा राशन वितरित करने के लिए ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया | और जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ावाई | सरकार की नियमावली के अनुसार गाइडलाइन व कोविड-19 महामारी का नही दिखा असर | जहाँ एक अब गांव में करोना को हाहाकार मचा हुआ है ऐसे में गांव में भी अपना पांव पसार चुका है | यह बात ना तो कोटेदार को समझ में आ रही है, ना ही ग्राम प्रधान को | वही क्षेत्र में अब तक करोना म की चपेट में आने से कई जान गवा चुके हैं लोग, लेकिन तो भी ग्रामीणों को समझ में नहीं आ रहा है | जब ग्रामीणों से संवाद के जरिए जानकारी दी गई तो ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान व कोटेदार ने भीड़ इकट्ठा करवाई है | क्योंकि ग्रामीणों का कहना है की राशन एक ही टाइम बांटा जाता है दो-तीन घंटे और इतना बड़ा गांव है दो-तीन दिन से ज्यादा राशन कोटेदार बांटते नहीं इसीलिए जब लोगों को सूचना मिली कि आज से राशन बांट रहा है | तब ग्रामीण पहुंच गए राशन लेने के लिए और कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोटेदार प्रधान के कहने चलता है | प्रधान के घर पर ही राशन बांटता है और ग्रामीणों ने बताया कि राशन जैसे सुबह शाम दोनो टाइम बांटा जाए तो भीड़ कम हो जाएगी और ग्रामीणों को डर सताता रहता है कि कहीं राशन न मिले क्योंकि इनकी मनमानी कई महीने से चल रही है जिससे गरीब जनता व ग्रामीणों नहीं मिला तो खाएंगे क्या इसलिए कुछ लोग जान में जोखिम में डालकर राशन लेने के लिए पहुंच जाते हैं।




