उत्तर प्रदेशसहारनपुर

कोरोना के प्रति जागरूक किया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जहां एक और सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी की जा रही है और लाक डाउन को सख्ती से लागू करने की बात कही जा रही है वहीं दूसरी ओर आज पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी तथा एसएचओ क्षेत्रों में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने हेतु भ्रमण करते नजर आए और लोगों को करौना के प्रति जागरूक करते दिखाई दिए जामा मस्जिद मोरगंज,पंसारी बाजार आदि जगहों पर लोगों को करोना के प्रति पुलिस द्वारा जागरूक किया गया तथा सड़कों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों के चालान भी काटे गए और वार्निंग भी दी गयी। सरकार द्वारा 10 मई तक के लॉक डाउन की घोषणा के बाद अब लोग कोरोना के प्रति जागरूक नजर आ रहे हैं और सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करने हेतु अपने घरों में ही बैठे हैं और चारों और सड़कें व बाजार सुनसान नजर आ रहे हैं केवल मेडिकल,दूध की डेरी के अलावा सब्जी व परचून की दुकानें आदि ही खुली नजर आ रही हैं उसके अलावा संपूर्ण बाजार बंद है और सड़कें सुनसान है पुलिस व प्रशासन की गाड़ियां लॉकडाउन को पूर्णता सफल बनाने के लिए जगह जगह घूम रही हैं और अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों के चालान काट रही हैं और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे रही हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button