प्रादेशिकीहरियाणा

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा सरकार ने लिया लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चंडीगढ़ : प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है और उसने इस महामारी की रोकथाम को लेकर अनेक कदम उठाने के साथ ही लॉकडाउन नहीं लगाने का भी फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनकी अध्यक्षता में आज यहां सभी जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और सिविल सर्जन के साथ राज्य की कोरोना की स्थिति को लेकर हुई समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की कोई कमी नहीं हैं। इसके अलावा बैड भी समुचित मात्रा में उपलब्ध हैं।

उन्होंने प्रदेश में कोरोना जांच और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने तथा इस महामारी की रोकथाम के लिये सभी विभागों और प्रदेश के लोगों को एडवाइजरी जारी करने के भी निर्देश दिये। बैठक में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मौजूद थे। बैठक में प्रदेश में शादी समारोह रात के बजाय दिन में करने, ऐसे समारोहों में आउटडोर में 200 और इंडोर में 50 लोगों की अनुमति, नवरात्रों के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रम भी दिन में करने, अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों के शामिल न होने और राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाने जैसे फैसले लिये।

मुख्यमंत्री ने कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर किसानों से आंदोलन खत्म करने की भी अपील की। उन्होंनेराज्य में गेहूं खरीद केंद्र बढ़ाने के भी निर्देश दिये और साथ ही कहा कि जिलों की मंडियों में बिके गेहूँ का उठान 48 घंटे के भीतर नहीं कराने की जिम्मेदारी सम्बंधित जिला उपायुक्त की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button