कोरोना जाँच को लेकर प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं की उमड़ी भीड़

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
परसपुर/ गोण्डा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसपुर में कोरोना टेस्ट की लेकर काफी लोंगों की भीड़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना के दौरान बनाये जाने वाले प्रवेश पत्र में सूबे की सरकार द्वारा कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट को प्राथमिकता दी गयी है बिना कोविड टेस्ट कराये मतगणना प्रवेश पत्र बनना असम्भव है। जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के निर्देशक्रम में मतगणना स्थल पर वही व्यक्ति प्रवेश कर सकता है जिसके पास प्रवेश पत्र है। चाहे च व्यक्ति प्रत्याशी हो या उनके अभिकर्ता बिना प्रवेश पत्र के मुख्य द्वार के अंदर किसी हाल में प्रवेश नही दिया जाएगा।प्रशासन द्वारा लिए गए इस निर्णय को लेकर सुबह से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में प्रत्याशी तथा उनके अभिकर्ताओं की लंबी कतार लग गयी।वही इस बावत सीएचसी परसपुर के एलटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर एमपी यादव के आदेशानुसार आज मंगलवार को कोविड 19 टेस्ट के लिए बनाए गए काउण्टर पर प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं तांता लगा रहा।इस दौरान सभी लोंगों को इस कोरोना रूपी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सावधानी एहतियात बरतने, अपने मुँह को मास्क से ढंककर रखने, के साथ साथ सोशल डिस्टेंशिंग का विधिवत अनुपालन करने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि आज मंगलवार को 160 व्यक्तियों की कोरोना जाँच की गयी। जिसमे 23 वयक्ति की एन्टीजन रिपोर्ट पॉजिटिव तथा शेष की निगेटिव प्राप्त हुई। जिसमें से 33 लोंगों के सेम्पलिंग कर आरटीपीसीआर जाँच के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया गया। पॉजिटिव आये 23 व्यक्तियों में से 03 व्यक्ति सीएचसी परसपुर के स्वास्थ्यकर्मी है। इस कोविड जाँच में डॉ0 विपिन कुमार,अरुण सिंह,राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद चौधरी,योगेन्द्र बहादुर व बृजेन्द्र सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।




