
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा से फोन पर बातचीत की तथा कोरोना वायरस महामारी को काबू में करने के लिए उनकी ओर से दिये गये सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया। कोरोना महामारी को लेकर देवगौड़ा की ओर से लिखे गये पत्र के जवाब में पीएम मोदी का फोन उनके पास आया। देवगौड़ा ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,“ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे फोन किया तथा मुझसे कुछ मिनटों तक विचार-विमर्श किया। उन्होंने मेरे पत्र को पढ़ा तथा मुझे आश्वस्त किया कि वह मेरे सुझावों पर विचार करेंगे। मैं उनकी चिंता और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तहेदिल से धन्यवाद देता हूं।




