आजमगढ़उत्तर प्रदेश

कोरोना मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है प्रशासन ने कमर कसी

दुकानदारों से अपील आवश्यक वस्तुओं के अलावा दुकाने बंद नहीं तो सील और जुर्माना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मुबारकपुर आज़मगढ़। उत्तरप्रदेश में कोरोना के संक्रमण लगातार बढ़ रहे हैं जिसको लेकर उत्तरप्रदेश सरकार ने 10 मई की सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है वहीँ आज़मगढ़ ज़िले में भी कोरोना मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिसको लेकर प्रशासन ने भी कमर कस लिया है और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन का पूर्णत: पालन कराने के लिए आज़मगढ़ के मुबारकपुर में एसडीएम सदर राजीव रत्न,अधिशाषी अधिकारी राजपति बैस जेई महावीर भारती, राजस्व निरीक्षक विनय सिंह सहित थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र अपने दल बल के साथ लगातार दूसरे दिन मुबारकपुर में भर्मण करते नज़र आये और नई गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक किया आपको बतादें कि मुबारकपुर में सुबह से ही ज़्यादातर दुकानें खुली होती है जिससे कस्बे में काफी भीड़ भाड़ देखने को मिलती है लेकिन जैसे ही मुबारकपुर में एसडीएम की आने की सूचना मिलती है तो दुकानदारों में हड़कंप मच जाता है और अपनी अपनी दुकानों को बंद कर अगल बगल खिसक लेने में ही अपनी भलाई समझते हैं मीडिया से वार्ता में एसडीएम ने नई गाइडलाइंस के बारे में
बताया कि नई गाइडलाइंस में मेडिकल को छोड़कर किराना,सब्ज़ी फल की दुकानें सुबह 7 से 11 बजे तक ही खुलेंगी जिसका पालन सुनिश्चित करें नहीं तो इसके विरुद्ध पाया जाता है तो उसके खिलाफ जुर्माना एवं सील की कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर जेई महावीर भारती, राजस्व निरीक्षक विनय सिंह, राजन बाबू,अमरदीप, मोनू सिंह सहित नगर पालिका के कर्मचारी एव पुलिस जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button