कोरोना महामारी से मुक्त रखने को गांव बान्दूखेडी में चला सफाई अभियान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। कोरोना महामारी से गांव बांदूखेड़ी को बचाये रखने के लिये सपा जिला अध्यक्ष रूद्रसैन ने जिला विकास अधिकारी मंसाराम यादव से वार्ता कर गांव में साफ सफाई को प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की जिस पर जिला विकास अधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत के सफाई कर्मियों ने गांव को पूरी तरह से सेनीटाइज कर ग्रामीणों से गाइडलाइन का पालन करने को प्रेरित किया।
गांव बांदूखेड़ी कोरोना महामारी से मुक्त बनाये रखने के लिये सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन से उनके प्रतिनिधि प्रवीन बान्दूखेड़ी ने वार्ता कर आग्रह किया कि गांव में साफ सफाई अभियान चलाया जाए जिस पर जिला अध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने जिला विकास अधिकारी मंसाराम यादव को गांव की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए जिस पर जिला विकास अधिकारी मंसाराम यादव ने पंचायत कर्मचारियों को निर्देशित करते कहा कि गांव में विशेष सफाई अभियान का कार्य किया जाए ।
गांव पहुंचे पंचायत सफाई कर्मचारियों ने चौधरी प्रवीन बांदूखेडी जिलापंचायत सदस्य चौ सुदेश प्रधान डॉ गौतम के दिशा निर्देशन में गांव को सैनेटाईज करते हुए साफ सफाई की और सभी लोगों से गाइडलाइन का अनुपालन करने को प्रेरित किया सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि गांव में महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है ऐसे में ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए और गाइडलाइन का अनुपालन भी करना चाहिए उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के लोग उन्हें हर संभव सहायता मुहैया करा रहे हैं लेकिन स्वंय जागरूक बनना होगा तभी इस महामारी को हरा जा सकता है।
सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूदसैन ने कहा कि कोरोना महामारी गांव की ओर फैल रही है ऐसे में सावधानी ही इसका सबसे बड़ा उपचार है उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचाव को वह पूरी तरह जागरूक हो और सामाजिक दूरी एंव मास्क का प्रयोग करने के साथ-साथ गाइड लाइन का भी अनुपालन करें ।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस संकट काल में पूरी तरह जनता के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद करने का प्रयास भी कर रही है ताकि किसी भी व्यक्ति को दिक्कत का सामना ना करना पड़े सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन के प्रतिनिधि चौ प्रवीन बांदूखेड़ी ने कोरोना महामारी काल में सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते कहा कि इस संकट की घड़ी में हम लोगों को एक दूसरे का हौसला बढ़ाना चाहिए और यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो उसको समुचित उपचार की व्यवस्था भी करनी चाहिए जिससे कि उसका हौसला बढ़ सके और वह निडर होकर इस बीमारी का सामना कर सके नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य चौधरी सुदेश ने कहा कि वह भी अपने स्तर से गांव में साफ सफाई के कार्य में पूर्ण योगदान दे रहे हैं ।
जिससे कि गांव को संक्रमण से बचा जा सके उन्होंने कहा कि मौजूदा समय अत्याधिक गंभीर है ऐसे में हमें पूरी तरह सचेत रहकर बचाव करना चाहिए क्योंकि बचाव ही बीमारी का सबसे बड़ा उपचार है। गांव बान्दूखेड़ी के ग्राम प्रधान डॉ गौतम सिंह ने कहा कि महामारी से बचाव हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि गांव को सुरक्षित व कोरोना मुक्त रखा जा सके उन्होंने कहा कि गांव में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव साफ सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चला जा रहा है तथा बीमार व्यक्तियों को मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है जिससे गांव में महामारी का प्रकोप कम हो सके और सभी लोग स्वस्थ रहें उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को भी गाइडलाइन का अनुपालन करना होगा।




