प्रमुख-समाचारसमाचार

कोरोना वायरस का संक्रमण अनियंत्रित, केस 18 मिलियन पार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण अब अनियंत्रित हो चुका है. पिछले कुछ दिनों में भारत में इस खतरनाक वायरस के औसत मामले तीन लाख से ज्यादा पाए गए हैं. गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के करीब 3 लाख 80 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं. कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 80 लाख के चिंताजनक आंकड़े को पार कर चुकी है. सिर्फ पिछले 3 दिनों के आंकड़ों को जोड़ा जाए तो यह संख्या 10 लाख से ज्यादा हो जा रही है. जबकि पहली बार 10 लाख तक पहुंचने में 169 दिनों का समय लगा था. पिछली लहर में कोरोना के सर्वाधिक मामले एक लाख के आंकड़े के ईर्द-गिर्द रहे थे जिसके कारण पहली लहर में 10 लाख मामले सबसे कम 11 दिनों में पूरे हुए थे. पहली दिन से लेकर अब तक, 10 लाख मामले पूरे करने में इस वायरस ने कितना समय लिया है, इसे नीचे दिए गए टेबल से समझा जा सकता है.

साल के शुरुआती तीन महीनों के मुकाबले अप्रैल में कोरोना की रफ्तार में खासी तेजी देखने को मिली है. आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल में अब तक 62,27,189 नए केस सामने आए हैं जबकि अप्रैल में अब तक 42,364 मौतें हुई हैं. अगर पिछले सात दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 28 अप्रैल (360960), 27 अप्रैल (3,23,144), 26 अप्रैल (3,52,991), 25 अप्रैल को 3,49,691 केस दर्ज किए गए हैं. इसी प्रकार, 24 अप्रैल को 3,46,786, 23 अप्रैल को  3,32,730 और 22 अप्रैल के दिन 3,14,835 नए मामले सामने आए थे.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,79,257 नए मामले आए, 3645 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,83,76,524 हुई जिनमें से 2,04,832 की जान जा चुकी है.  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 30,84,814 तक पहुंची चुकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button