प्रमुख-समाचारसमाचार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने मचाई तबाही, 6 दिन में 10 लाख केस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है. गुरुवार यानी 15 अप्रैल को देश में पहली बार कोविड के नए मामले दो लाख के पार पहुंच गए हैं. यानी कि देश में पहली बार एक दिन में कोविड के दो लाख से ज्यादा मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार की सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में देश में 2,00,739 नए कोरोनावायरस मरीज मिले हैं, जिसके साथ देश में कुल कोविड केसों की तादाद 1,40,74,564 हो गई है. इसके अलावा, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,038 मरीज़ों मौत भी हुई है, जिससे कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,73,123 हो चुकी है.

लेकिन आज के आंकड़े जितने डराने वाले हैं, उससे कहीं ज्यादा डराने वाली है संक्रमण के बढ़ने की रफ्तार. देश में जो आखिरी 10 लाख नए केस हैं, वो महज छह दिनों में सामने आए हैं. यानी बीते छह दिनों में देश में कोरोना के 10 लाख नए मरीज मिले हैं. यहां यह बता दें कि कोरोना के प्रसार के साथ पिछले साल पहले 10 लाख केस सामने आने में 169 दिन लगा था, सोचिए. लेकिन आज की तारीख में 10 लाख केस छह दिन में ही दर्ज हो जा रहे हैं. आप प्रति 10 लाख केस बढ़ने की अवधि पर नीचे टेबल में आंकड़े देख सकते हैं. भारत में कोरोना की स्थिति फरवरी में काफी हद तक काबू में आ गई थी. उस दौरान देश में एक दिन में आने वाले मामलों की संख्या 15,000 के आसपास रह रही थी, लेकिन डेढ़ से दो महीन के भीतर संक्रमण की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह से अपने चपेट में ले लिया है. फिलहाल भारत दुनिया भर में कोरोना के मामलों में दूसरे नंबर पर है. सबसे ज्यादा संक्रमण के मामलों के साथ यूनाइटेड स्टेट्स पहले नंबर पर है. तीसरे नंबर पर ब्राजील है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button