उत्तर प्रदेशसहारनपुर

कोरोना से जंग लड़ रहे निगम के ढ़ाई हजार कोरोना योद्धा

-लोडर, गाड़िया, ट्रेक्टर, जेसीबी आदि सौ बड़े वाहन भी मैदान में उतारे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

-मंगलवार से दोगुणी गति से चलेगा सैनेटाइजेशन अभियान

सहारनपुर। नगर निगम के करीब ढ़ाई हजार कर्मचारी कोरोना योद्धा के रुप में जहां रात दिन सफाई, कूड़ा उठान, सैनेटाइजेशन व चूना आदि छिड़काव करते हुए कोरोना से जंग लड़ रहे हैं वहीं नगर निगम ने अपने सभी वाहन व अन्य संसाधन भी कोरोना से जंग के लिए मैदान  में उतार दिए है। इसके अलावा करीब डेढ़ सौ हैंड स्प्रे मशीने और लगभग 500 हाथ रेहड़ों को भी सफाई  और सैनेटाइजेशन के काम में लगाया गया है। मंगलवार से सैनेटाइजेशन अभियान को भी और तेज करते हुए हर रोज रोस्टर के अनुसार 14 वार्डाे में सैनेटाइजेशन कराया जायेगा। अभी तक हर रोज सात वार्डाे में सैनेटाइजेशन कराया जा रहा था।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मंगलवार से रोस्टर के अनुसार हर दिन 14 वार्डाे को सैनेटाइज कराया जायेगा, अभी तक सात वार्ड कराये जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सफाई, सैनेटाइजर, चूना व मेलाथियान आदि छिड़काव के लिए निगम के दो हजार से अधिक कर्मचारी तथा आईटीसी से जुड़े करीब चार सौ कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। निगम ने सफाई व कूड़ा उठान तथा सैनेटाइजर के लिए पोकलेन, जेसीबी व लोडर के अलावा कूड़ा उठान में 50 से अधिक बड़े वाहन, सैनेटाइजेशन अभियान में दस ट्रैक्टर, 14 बडे़ वाहन, कोरोना से बचाव के प्रचार में दर्जनों छोटी गाड़िया लगायी है। इसके अलावा कूड़ा एकत्रित करने के लिए करीब पांच सौ हाथ रेहड़े भी लगाये गए हैं।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने निगम के सभी कर्मचारियों, विशेषकर सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धा की संज्ञा देते हुए कहा कि जिस तरह हमारे कर्मचारियों ने गत वर्ष महानगर को बचाने के लिए एक मिसाल पेश करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी छाप छोड़ी थी, वही मिसाल इस बार भी दोहरायी जायेगी। नगरायुक्त ने महानगर के लोगों से बिना मास्क घर से बाहर न निकलने की अपील करते हुए कहा कि जनता का सहयोग ही कोरोना को हरा सकता है।

उधर सोमवार को भी नगर निगम का सफाई, सैनेटाइजेशन व चूना-मेलाथियान छिड़काव जारी रहा। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि रोस्टर के अनुसार शहर के सात वार्डाे में सैनेटाइजेशन करने के अलावा हैंड स्पे्र मशीनों के साथ कर्मचारियों ने महानगर के सघन क्षेत्रों में सैनेटाइजेशन किया है। इसी के दौरान महानगर के सभी 284 कंटेनमेंट जोन तथा शहर के बैंकों, सरकारी इमारतों, कार्यालयों आदि को भी सैनेटाइज किया गया। कंटेनमेंट जोन सहित महानगर में चूना व मेलाथियान का छिड़काव भी कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button