विचारसेहत

कोरोना से ठीक हुए मरीज तुरंत बदलें अपना टूथब्रश, जानिए ऐसा करना क्यों जरूरी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भारत में आई कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच अब तीसरी लहर की भी खबरें सामने आने लगी हैं। देश में हर रोज साढ़े तीन लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित के मरीज सामने आ रहे  हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों का वेक्सीनेशन होना बहुत जरूरी है। लेकिन इसी बीच यह भी साफ हो गया है कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी शख्स फिर से संक्रमित हो सकता है। क्योंकि एक्सपर्ट्स का मनाना है कि सभी स्थितियों में हर समय 100 फीसदी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकतें। दरअसल कुछ रिसर्च के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित होकर ठीक हुआ शख्स फिर से संक्रमण का शिकार हो सकता है। ऐसे में विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले किसी भी मरीज को ठीक होने के बाद तुरंत अपना टूथब्रश बदलना चाहिए।

जानिए क्यों जरूरी हैं कोरोना से ठीक होने के तुरंत बाद टूथब्रश बदलना?

-टूथब्रश बदलने से ना सिर्फ दोबारा संक्रमण का खतरा कम होगा बल्कि आपका वॉशरूम इस्तेमाल कर रहे लोग भी संक्रमण से बचे रहेंगे। इसलिए अपना टूथब्रश, टंग क्लीनर अन्य आदि तुरंत बदलें।

-मुंह से वायरस या बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए माउथवॉश या बेटाडीन गार्गल इस्तेमाल करें, नहीं तो रोजाना गर्म, खारे पानी से कुल्ला करें।

– कोविड के लक्षण दिखने के 20 दिन बाद अपना टूथब्रश बदल दें। इसकी वजह यह है कि टूथब्रश पर समय के साथ वायरस की मौजूदगी ऊपरी श्वसन तंत्र में संक्रमण का कारण बनती है।

– डॉक्टरों का कहना है कि केवल टूथब्रश ही नहीं बल्कि बाथरूम में रखे हर उस सामान को बदल देना चाहिए, जिससे संक्रमण का खतरा हो सकता है।

वायरस को लेकर डब्लूएचओ ने दी यह अहम जानकारी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचआ) के अनुसार, वायरस की छोटी बूंदें संक्रमित व्यक्ति के मुंह से खांसी, छींक आदि के माध्यम से निकलकर आसपास की सभी चीजों को भी संक्रमित कर देती है।

posted by -दीपिका पाठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button