उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी: जदयू

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वैक्सीन अभियान में सहयोग की अपील की है। जनता दल यू के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता प्रोफेसर के०के० त्रिपाठी ने कहा है कि 1 मई से शुरू हो रहे 18 से 44 साल के लोगों के मुफ्त टीकाकरण अभियान का हिस्सा बने खुद भी लगवाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस से होने वाले लाभ के प्रति जागरूक करें ।जनता दल यू ने टीकाकरण को लेकर कुछ लोगों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और अफवाह की घोर भर्त्सना की है तथा प्रदेश वासियों से अपील की है कि टीकाकरण में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लेकर अपने और परिवार को सुरक्षित करें।




