खेलसमाचार

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी टिम सेफर्ट हुए कोरोना पॉजिटिव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी टिम सेफर्ट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी वजह से वो न्यूजीलैंड के लिए फ्लाइट नहीं पकड़ पाएंगे। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें अब घर जाने के लिए नेगेटिव रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। वो फिलहाल क्वारंटाइन में रहेंगे। वो केकेआर के तीसरे खिलाड़ी हैं जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है। आईपीएल 2021 में हिस्सा ले रहे न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों और सदस्यों में से कुछ चार्टर विमान से न्यूजीलैंड वापस लौट गए हैं। टिम सेफर्ट का भारत में ही उपचार होगा और क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने के बाद नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें वापस न्यूजीलैंज भेजा जाएगा। अभी वो चेन्नई जाने का इंतजार कर रहे हैं. जहां उनका इलाज निजी अस्पताल में होगा। इसी अस्पताल में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का इलाज चल रहा है। वो इसी हफ्ते कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ एग्जीक्यूटिव डेविड व्हाइट ने कहा कि टिम के लिए ये वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है और हम वो सब उसके लिए करेंगे जो अपनी तरफ से कर सकते हैं। उम्मीद है कि उसका टेस्ट नेगेटिव आएगा और जैसे ही वो ठीक हो जाएगा उसे उसके बाद जल्द ही डिस्चार्ज की मंजूरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि उसके पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिलने के बाद हम उसके परिवार के संपर्क में है। गौरतलब है कि मंगलवार को आईपीएल 14 के बायो बबस में कोविड 19 की एंट्री के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button