कोविड-19ः देश में संक्रमण के 2,59,170 नये मामले पंजाब में 83, हरियाणा में 33 की मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,59,170 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,53,21,089 हो गई, जिनमें से 20 लाख से अधिक लोग उपचाराधीन हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 1,761 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,80,530 हो गई। देश में संक्रमण के मामलों में लगातार 41वें दिन वृद्धि हुई है। देश में पिछले 24 घंटे में 1,716 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 351, दिल्ली में 240, छत्तीसगढ़ में 175, उत्तर प्रदेश में 167, कर्नाटक में 146, गुजरात में 117, पंजाब में 83, मध्य प्रदेश में 79, राजस्थान में 53, झारखंड में 46, तमिलनाडु में 44, बिहार में 41, पश्चिम बंगाल में 38 और हरियाणा में 33 लोगों की मौत हुई।
देश में संक्रमण से अब तक 1,80,530 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें में महाराष्ट्र में 60,824, कर्नाटक में 13,497, तमिलनाडु में 13,157, दिल्ली में 12,361, पश्चिम बंगाल में 10,606, उत्तर प्रदेश में 9,997, पंजाब में 7,985 और आंध्र प्रदेश में 7,437 लोगों की मौत हुई।




