मऊ

कोविड 19 को हराना है तो दूर रहकर भी करते रहें एक दूसरों का सहयोग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

डॉ. रामविलास भारती

मऊ जनपद के घोसी  में लॉकडाउन व कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए तहसील/ब्लाक घोसी अंतर्गत माछिल जमीन माछिल में परिनिबुत्त माता जगपुरनी देवी की 9 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आदरांजलि एवं स्वास्थ्य जागरूकता तथा आक्सीमीटर व थर्मामीटर वितरण किया गया। परिनिबुत्त जगपुरनी देवी के छोटे पुत्र आयोजक शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रामविलास भारती द्वारा परिवार व मित्रों में उपस्थित सभी को मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग व सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिंग के अनुसार सभी द्वारा तथागत बुद्ध, बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर व पूज्य माता जगपुरनी देवी को पुष्प अर्पित करते हुए लोकतांत्रिक सेनानी आचार्य रामअवध राव द्वारा त्रिशरण पंचशील आदि कराया गया। कोविड 19 के महामारी को देखते हुए परिनिबुत्त माता जगपुरनी देवी की 9 वें परिनिर्वाण दिवस को लोक हित व जन स्वास्थ्य कल्याण के रूप में याद करते हुए डॉ. रामविलास भारती द्वारा व्यक्तिगत रूप से निःशुल्क आक्सीमीटर एवं थर्मामीटर आदर्श मीडिया मंच के अध्यक्ष ऋषि राय, ग्राम प्रधान धरौली बालचन्द राम, ग्राम प्रधान रघौली विजय कुमार उर्फ मुलायम, पूर्व ग्राम प्रधान सिंघासन विनय कुमार, ग्राम सभा माछिल जमीन माछिल कोटेदार प्रतिनिधि शिवकुमार भारती, ग्राम सभा बनियापार दयानन्द, ग्राम सभा गोठाबारी अजय कुमार आदि सहित प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं को आक्सीमीटर एवं थर्मामीटर इस उद्देश्य से दिया गया कि स्वंय तथा सार्वजनिक एवं राष्ट्रीय हित व लोक कल्याण के रूप में इसका उपयोग कोविड 19 नियमों को ध्यान में रखकर करें। इस अवसर पर डॉ. रामविलास  भारती ने कहा कि नित्य कुछ भी नही है, तो दुःख नित्य कैसे हो सकता है? दुःख है, तो उसका कारण है, और कारण है तो उसका निवारण भी है, और निवारण के मार्ग भी है। डॉ. भारती ने कहा कि हम किसी के दुःख दर्द को कम नही कर सकते किन्तु दूर रहकर भी सहानुभूति पूर्वक नैतिक आधार पर एक दूसरों का सहयोग करके समय रहते उसके आक्सीजन के लेबल को जांचकर यथा संभव उचित माध्यम द्वारा सहयोग कर सकते हैं। सभी नौकरी करने वाले व ग्राम प्रधान चाहें तो स्वयं व अपने- अपने ग्राम सभा  को किसी भी प्रकार से मदद कर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर सकते हैं। यदि कोरोना वायरस (कोविड 19) को हराना है तो दूर रहकर भी एक दूसरों का सहयोग तथा कोविड 19 के नियमों का पालन करना होगा। हमें जो कुछ भी मिला है समाज ने दिया है इसलिए हमें भी समाज का हिस्सा समाज को वापस करना होगा। ताकि एक समता, स्वतंत्रता, बन्धुत्व, न्याय व लोक कल्याण आधारित समाज का निर्माण हो सके।

महाबोधि समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित एवं इस पारिवारिक सान्त्वना कार्यक्रम का संचालन आचार्य व लोकतंत्र सेनानी रामअवध राव ने किया।इस अवसर पर परिवार व मित्रों में आदर्श मीडिया मंच के अध्यक्ष ऋषि राय, विनीत राय, ग्राम प्रधान विजय कुमार उर्फ मुलायम, बालचन्द राम, पूर्व ग्राम प्रधान विनय कुमार, शिवकुमार भारती, डॉ. सुधा, प्रशांत भारती, शशांक भारती, निशान्त भारती, अजय कुमार, नूतन, शीबा, हर्षिता, शुभम, हर्ष आदि कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button