मऊ
कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जारी लाॅकडाउन के अनुपालन कराये जाने के क्रम में

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
जनपद मऊ पुलिस द्वारा स्थापित समस्त 28 बैरियर प्वाइंट पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान कुल 04 व्यक्तियों के विरुद्ध 03 अभियोग पंजीकृत कर 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही साथ 1046 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 128 वाहनों का चालान किया गया। बिना मास्क के घूमनें/लाकडाउन का उलंघन करने वाले 102 व्यक्तियों का चालान कर 35 हजार रूपये जूर्माना वसूला गया।




