उत्तर प्रदेशबांदा

कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए लगवाएं टीका

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बांदा। कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए लोग टीकाकरण का लाभ लें। यह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क लगाया जा रहा है। अफवाहों के चलते लोगों में टीके को लेकर भ्रम बना हुआ है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि टीकाकरण में लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इससे स्थिति और भी खराब हो रही है। देश में बना यह कोरोना टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। वर्तमान में 94 केंद्रों में टीकाकरण चल रहा है। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले चरण में 6728 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। लेकिन 6303 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहला व 4997 ने दूसरा टीका लगवाया। दूसरे चरण में 6268 फ्रंट लाइन वकर्स के सापेक्ष 5239ने पहला और 4098 दूसरी डोज लगवाने में दिलचस्पी दिखाई। तीसरे चरण में जनपद में 60 वर्ष के ऊपर 34423 और 45 से 60 वर्ष के भीतर 32623 लोग टीका लगवा चुके हैं। जिसमें 45 से 60 वर्ष तक के 3577और 60 वर्ष आयु से अधिक 5783 बुजुर्गों का टीकाकरण पूरा किया जा चुका है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि टीके को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। वैक्सीन कोरोना से मुकाबला करने से सबसे बेहतर उपाय है। इसका मुख्य कार्य हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। हमारा शरीर विभिन्न रोगों से तभी अच्छी तरह से लड़ पाता है जब रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक हो। कोरोना वायरस से हमारे शरीर को लडने की ताकत इस वैक्सीन में है। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के बाद भी यदि कोरोना हुआ तो हमें वह ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button