टेलीविजन

क्या राजीव का प्रपोजल फॉर्मूला बेरी के लिये भी काम करेगा?

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सोनी सब का हल्काा-फुलका कॉमेडी शो ‘तेरा यार हूं मैं’ में राजीव (सुदीप शहीर) और दलजीत (सायंतनी घोष) के बीच बढ़ता प्याेर दर्शकों को इस शो से बांधे हुए है। आगामी एपिसोड्स में दर्शकों को भरपूर इमोशंस और ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जब ऋषभ राजीव और बेरी के बीच दरार डालने का षड्यंत्र रचेगा।

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है बेरी, राजीव से वादा करता है कि वह डांस परफॉर्मेंस तैयार करने में उसकी मदद करेगा और बदले में उसका काम करने को कहता है। राजीव पूरे फिल्मीत अंदाज में दलजीत को प्रपोज करता है, जहां वह कई सारे चिट बनाकर रखता है जो उसे पार्टी लोकेशन तक लेकर जाता है। यह बेरी की मदद करने की राजीव की कोशिश भी होती है। बेरी ने भी इसी अंदाज में ऐमी को अपने दिल की बात बताने के बारे में सोचा है। राजीव और बेरी (अंश सिन्हाी) की बढ़ती दोस्तीा देखकर, ऋषभ जल-भुन जाता है। वह राजीव और बेरी के बीच कोई बहुत बड़ी गलतफहमी पैदा करने की ठान लेता है, जिससे कि बेरी और ऐमी के बीच झगड़ा हो जाये।

आगे क्याग होगा? क्याम ऋषभ का कदम राजीव और बेरी के बीच विवाद का कारण बनेगा या फिर वे और करीब आ जायेंगे?

राजीव का किरदार निभा रहे, सुदीप शहीर कहते हैं, ‘’यह शो उस मोड़ पर पहुंच चुका है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एक तरफ राजीव और दलजीत करीब आ रहे हैं, वहीं बेरी के साथ उसके रिश्तोंे में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। इन एपिसोड्स की शूटिंग करने में काफी मजा आया है और तारोताजा करने वाला अनुभव रहा। सेट पर काफी जोश था, चाहे वह डांसिंग सीक्वेंफस की बात हो या आगे जिस तरह चीजें मोड़ लेती हैं, उसकी बात हो। मुझे पूरा विश्वांस है हमारे दर्शकों को आगे एपिसोड में काफी मजा आयेगा, क्योंैकि आगे राजीव की जिंदगी में काफी बड़ा बदलाव आने वाला है।‘’

ऋषभ का किरदार निभा रहे, अंश सिन्हाव ने कहा, ‘’शुरू से ही ऋषभ का बेरी से बड़ा ही उलझा हुआ रिश्ता  रहा है। अब राजीव और बेरी की दोस्तीा बढ़ रही है तो स्वाीभाविक है नेगेटिव प्रतिक्रिया तो होगी ही। ऋषभ ने बेरी की परेशानी बढ़ाने के लिये कुछ बेहद ही खतरनाक करने का सोच रखा है। हर एपिसोड के साथ कहानी में भावुक मोड़ आता देखना, दर्शकों के लिये काफी दिलचस्प  होने वाला है। मुझे उम्मीेद है कि हम दर्शकों के सामने जो भी पेश करेंगे, उसमें उन्हें  काफी मजा आयेगा।‘’

देखिये, ‘तेरा यार हूं मैं’, सोमवार से शुक्रवार रात 9.30 बजे सिर्फ सोनी सब पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button